प्रतिवर्ष स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के दिन 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनाए जाने वाले दिनों में एक महत्वपूर्ण दिन है। कोरोना महामारी के समय विश्व स्वास्थ्य संगठन हरसमय प्रयास कर रहा है कि कैसे दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर बनाए और संतुलन बना रहे।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का हर साल एक विषय तय किया जाता है और इसी क्षेत्र में फिर विश्व स्वास्थ्य दिवस काम करता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय ‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास की बात करे तो साल 1948 में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी, लेकिन इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1950 में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। तभी से संपूर्ण विश्व में इसे विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य यह है की दुनिया भर में स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े सभी मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और आगे बढ़कर उनपर काम करना है।
