छह अप्रैल का दिन देश के राजनीतिक इतिहास में खास अहमियत रखता है। इस दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। सबसे पहले 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में जब आपातकाल की घोषणा हुई तब जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। इस पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।

आज स्थापना दिवस पर बीजेपी के 41 वें स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मोदी का यह संबोधन वर्चुअल होगा, जिसे पार्टी के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंटरनेट मीडिया पेज पर सीधे प्रसारित किया जाएगा। लालकृष्ण अडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी से होते हुए आज पार्टी नरेंद्र मोदी तक पहुंच गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। यहां से जो सफर शुरू हुआ वो आज शिखर पर है। 41 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता तो इससे पहले भी हासिल की लेकिन आज की बीजेपी इतिहास रच रही है और पार्टी आज सत्ता के शिखर पर है।
