भारत एक ऐसा देश है,जहाँ अलग-अलग धर्म के लोग मिल जूल के साथ में रहते हैं। सभी लोगों धर्म के लोगों के त्योहारों को भी बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। एक ऐसा ही त्योहार आज भी है। जी हाँ,आज पूरी दुनिया में गुड फ़्राइडे मनाया जा रहा है। गुड फ़्राइडे हर साल दो अप्रैल को मनाया जाता है। बता दें कि ईसाई धर्म के सबसे खास दिनों में से एक दिन गुड फ्राइडे का भी है। गुड फ़्राइडे वो दिन होता है जब इसाई धर्म के सभी लोग यीशु मसीह के क्रूस को याद करते हैं। गुड फ्राइडे के मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थाना सभाएं भी आयोजित की जाती हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार के दिन ही अपने जीवन का बलिदान दिया था। इसलिए उनकी याद में आज के दिन गुड फ्राइडे मनाया जाता है। यही वो दिन था जिस दिन प्रभु ईसा मसीह को तमाम शारीरिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया गया था। बताया जाता है कि रोम के राजा के आदेश पर कलवारी में शुक्रवार को यीशु मसीह को सूली पर लटका दिया गया था। राजा ने ऐसा इसलिए किया था कि क्यूँकि अंधविश्वास और झूठ फैलाने वाले धर्मगुरुओं को यीशू की बढ़ती लोकप्रियता से दिक्कत होनी लगी थी। वहीं,यीशू के विचार लोगों को प्रभावित कर रहे थे। इन सब को देखकर कुछ लोगों ने राजा को भड़काना शुरू कर दिया। जिसके बाद प्रभु यीशु को सूली पर टांगने का आदेश दिया गया।