चीन के साथ जारी तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि भारत मित्रता निभाना जानता है, तो आंख में आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। उन्होंने कहा कि शहीद हुए 20 सैनिकों ने दिखाया कि वे मां भारती पर कभी आंच नहीं आने देंगे।
मोदी ने कहा कि इन सैनिकों को खोने का हर भारतीय दर्द अनुभव कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी की यह 66वीं ‘मन की बात’ थी। उन्होंने लद्दाख प्रकरण से लेकर कोरोना संकट और अनलॉक व मानसून की भी बात की। मोदी ने कहा कि 6-7 महीने पहले हम नहीं जानते थे कि कोरोना जैसा संकट आएगा और इसके खिलाफ ये लड़ाई इतनी लंबी चलेगी। अब इस संकट के साथ ही देश में रोज नयी चुनौतियां सामने आती जा रही हैं। हाल में अम्फान, निसर्ग तूफान आए। किसान टिड्डी दल से परेशान हैं। देश में छोटे-छोटे भूकंप रुकने का ही नाम नहीं ले रहे हैं। मोदी ने चीन का नाम लिए बगैर कहा कि इन सबके बीच, हमारे कुछ पड़ोसियों की चुनौतियों से भी देश निपट रहा है।
स्वदेशी पर जोर : प्रधानमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की जोरदार वकालत की और कहा कि लोग यदि स्थानीय उत्पाद खरीदेंगे और ‘लोकल के लिए वोकल’ होंगे तो देश को मजबूत करने में अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि ये भी एक तरह से देश की सेवा ही है। मोदी ने कहा कि कोई भी लक्ष्य जन-भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता इसलिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक नागरिक के तौर पर सभी का संकल्प, समर्पण और सहयोग अनिवार्य है।
इसी साल नयी उड़ान भरेगा देश
मोदी ने कहा कि लोग अकसर बोलते हैं कि यह साल कब बीतेगा। यह भी कह रहे हैं कि साल अच्छा नहीं, यह शुभ नहीं। उन्होंने कहा कि मुश्किलें आती हैं, संकट आते हैं, लेकिन इन आपदाओं की वजह से हमें साल 2020 को खराब नहीं मान लेना चाहिए। एक साल में एक चुनौती या 50 चुनौती, उससे साल खराब नहीं होता। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा संकटों को सफलता की सीढ़ियों में परिवर्तित किया है, आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तमाम चुनौतियों के बावजूद देश इसी साल नये लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा और नयी ऊंचाइयों को छुएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनलॉक में कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर देना है। उन्होंने याद दिलाया कि मास्क पहनना और दो गज की दूरी बेहद जरूरी है।

लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाने वालों को मिला करारा जवाब
Get in Touch
Related Articles
- All
- ALWAR AND BHARATPUR
- ARTICALS
- Automobile
- BADMINTON
- BAGHPAT
- BEAUTY
- BHIWANI
- BOXING
- Britain
- BULANDSHAHR
- BUSINESS
- BUZZ
- CAREER
- CELEB-STYLE
- CENTRAL DELHI
- chandigarh
- CHATTISGARH
- Chennai
- CHESS
- corona
- CRICKET
- CRIME
- DELHI
- DESIGNERS
- devotional
- DHARAM
- DHARM
- EAST DELHI
- EDUCATION
- Entertaining event or show
- ENTERTAINMENT
- EVENTS
- Exclusive interview
- FARIDABAD
- FASHION
- Festival
- FOOD NEWS
- FOOTBALL
- GAUTAM BUDH NAGAR
- GHAZIABAD
- GURGAON
- gurugram
- HAPUR
- HARYANA
- HEALTH FITNESS
- Himachal Pradesh
- HOCKEY
- Hotel
- international
- INTERVIEW
- IPL
- Jammu & Kashmir
- JHAJJHAR
- JOB
- KAHANI
- KAVITA
- LIFESTYLE
- LUXURY
- Maharashtra News
- MAHENDRAGARH
- MEERUT
- MEWAT
- MONEY
- MOVIES
- Mumbai
- mumbai news
- NATIONAL
- NCR
- NEW DELHI
- NEWS
- NORTH DELHI
- NORTH EAST DELHI
- NORTH WEST DELHI
- Odisha
- PALWAL
- PANIPAT
- political
- public ki kalam se
- Punjab
- RACING
- RAJASTHAN
- Religious
- REWARI
- ROHTAK
- Rubaroo
- SECTIONS
- SHAHDARA
- SHAMLI MUZAFFR NAGAR
- Shimla
- SHOWS
- SONEPAT
- SOUTH DELHI
- SOUTH EAST DELHI
- SOUTH WEST DELHI
- Special
- SPORTS
- STYLE GUIDE
- TECH
- TENNIS
- TRENDING
More