लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमितों को अन्न, मास्क का बढ़चढ़कर सेवा करने के दौरान संक्रमित हुए 85 कोरोना पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, आरडब्ल्यूए, गैर सरकारी संस्थाओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने सम्मानित किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि राजनीति का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं होता है।
समाज के आखिरी व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना राजनीति कहलाती है और इस काम में भारतीय जनता पार्टी व हमारी कार्यकर्ता बखूबी कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ परिवारों तक सहायता पहुंचाई है। कोरोना से लड़ने में दिल्ली वालों को मजबूती देने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता लगातार इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा, फेस मास्क व हैंड सेनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धियां तथा प्रधानमंत्री का जनता को संबोधित पत्र भी बांट रहे हैं।