फसलों को नुकसान पहुंचाने वाला टिड्डी दल राजस्थान के झुंझुनू से हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पहुंच गया है। हरियाणा के 6 जिलाें में इनके हमले के बीच सरकार ने शनिवार को प्रदेश में हाई-अलर्ट जारी कर दिया। सभी डीसी, कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी दल के खात्मे की तैयारियां करने को कहा गया है। फॉगिंग, कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव की तैयारियां सभी जिलों में हो चुकी हैं। इस बीच, किसान थालियां, पीपे व ऊंची आवाज में गाने बजाकर टिड्डियों को भगाने में लगे रहे। कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरे। िवभाग के अधिकारियों की निगरानी में प्रभावित क्षेत्रों में स्प्रे किया गया। दिल्ली सरकार ने भी सभी जिलों को हाई-अलर्ट जारी किया।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बताया कि झुंझुनू से 26 जून की शाम टिड्डियों का दल हरियाणा में रेवाड़ी पहुंचा, जहां रातभर उन्हें नियंत्रित करने का काम चला। बचे हुए टिड्डे 3 समूहों में बंट गये, जिनमें से एक गुरुग्राम की ओर बढ़ा, वहां से फरीदाबाद और बाद में उत्तर प्रदेश की तरफ चला गया। टिड्डों का एक और दल दिल्ली में द्वारका की तरफ बढ़ गया, वहां से दौलताबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और फिर उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर गया। तीसरे दल को पलवल में देखा गया।
6 किलोमीटर चौड़ा, 10 किलोमीटर लंबा दल
शुक्रवार को राजस्थान की तरफ से टिड्डी दल ने हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल जिला पर हमला किया। इसके निशाने पर कनीना खंड के गांव बेवल, खैरानी, रामबास, खैराना, नांगल मोहनपुर, बवानिया, इसराना, रामबास रहे। पूरे इलाके में किसानाें ने रातभर पीपे व थालियां आदि बजाकर टिड्डियों को अपने क्षेत्र से खदेड़ा। इस दौरान टिड्डी दल ने रेवाड़ी के जाटूसाना क्षेत्र के करीब 10 गांवों में हमला किया। शनिवार सुबह टिड्डी दल ने झज्जर जिले में प्रवेश किया। करीब 6 किलोमीटर चौड़ा और 10 किलोमीटर लंबा यह टिड्डी दल जाटूसाना से उड़ा था। झज्जर-बहादुरगढ़ से होते हुए यह सुबह 10 बजे पटौदी व गुरुग्राम पहुंचा। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन व आवासीय क्षेत्र में टिड्डी दल पहुंचने पर अफरा-तफरी फैल गई। लोगों ने ऊंची आवाज में डीजे बजाकर टिड्डियों को अपने क्षेत्र से भगाने की कोशिश की। दोपहर करीब एक बजे टिड्डी दल ने फरीदाबाद की तरफ रुख किया। सोनीपत जिले के खरखौदा उपमंडल के कुछ गांवों से भी टिड्डी दल दिखने की सूचना है।
प्रदेश के सभी बीडीपीओ, तहसीलदार तथा कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी किया गया है कि वह फील्ड में रहकर किसानों व आम लोगों को इस समस्या से निजात दिलाएं। हवाओं के रुख से उलझा कृषि विभाग : शनिवार सुबह टिड्डी दल जब झज्जर पहुंचा तो आशंका जताई जा रही थी कि इसके निशाने पर सोनीपत व पानीपत हो सकते हैं और यह उत्तरी हरियाणा की तरफ बढ़ सकता है, लेकिन हवाओं का रुख बदलने से टिड्डी दल गुरुग्राम व फरीदाबाद की तरफ मुड़ गया।
एक दिन में 150 किलोमीटर उड़ान : पाकिस्तान की तरफ से सबसे पहले टिड्डी दलों ने राजस्थान में हमला किया था। इसके बाद पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचाया। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में मुख्य रूप से टिड्डियों की 4 प्रजातियां हैं-रेगिस्तानी टिड्डी, प्रवासी टिड्डी, बॉम्बे टिड्डी और वृक्ष टिड्डी। इनमें से रेगिस्तानी टिड्डी को सबसे विनाशकारी माना जाता है। यह कीट तेजी से अपनी संख्या बढ़ाता है और एक दिन में 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यह अपने शरीर के वजन से अधिक खा सकता है। एक वर्ग किलोमीटर के टिड्डियों के झुंड में लगभग 4 करोड़ टिड्डियां हो सकती हैं और ये 35 हजार लोगों के बराबर का अन्न खा सकती हैं। विशेषज्ञ टिड्डियों के बढ़ते खतरे की वजह जलवायु परिवर्तन को बताते हैं।
किसानों की मदद करे केंद्र : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘टिड्डी दल ने हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में फसल को नष्ट कर दिया है। भारत सरकार को राज्यों और इस समस्या के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों की मदद करनी चाहिए।’
गिरदावरी करवाकर देंगे मुआवजा : कृषि मंत्री
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार सुबह रेवाड़ी के कुछ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके अलावा वह दिनभर संबंधित जिलों में कृषि विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके रिपोर्ट लेते रहे। दलाल ने बताया कि टिड्डी दल को लेकर सरकार पहले से जागरूक है। टिड्डी दल से निपटने की तैयारियां पूरी थी। लगातार स्प्रे करवाया जा रहा है। टिड्डी दल के हमले में खराब हुई फसल की जल्द ही विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा।

दिल्ली हरियाणा में टिड्डी दल का हमला
Get in Touch
Related Articles
- All
- ALWAR AND BHARATPUR
- ARTICALS
- Automobile
- BADMINTON
- BAGHPAT
- BEAUTY
- BHIWANI
- BOXING
- Britain
- BULANDSHAHR
- BUSINESS
- BUZZ
- CAREER
- CELEB-STYLE
- CENTRAL DELHI
- chandigarh
- CHATTISGARH
- Chennai
- CHESS
- corona
- CRICKET
- CRIME
- DELHI
- DESIGNERS
- devotional
- DHARAM
- DHARM
- EAST DELHI
- EDUCATION
- Entertaining event or show
- ENTERTAINMENT
- EVENTS
- Exclusive interview
- FARIDABAD
- FASHION
- Festival
- FOOD NEWS
- FOOTBALL
- GAUTAM BUDH NAGAR
- GHAZIABAD
- GURGAON
- gurugram
- HAPUR
- HARYANA
- HEALTH FITNESS
- Himachal Pradesh
- HOCKEY
- Hotel
- international
- INTERVIEW
- IPL
- Jammu & Kashmir
- JHAJJHAR
- JOB
- KAHANI
- KAVITA
- LIFESTYLE
- LUXURY
- Maharashtra News
- MAHENDRAGARH
- MEERUT
- MEWAT
- MONEY
- MOVIES
- Mumbai
- mumbai news
- NATIONAL
- NCR
- NEW DELHI
- NEWS
- NORTH DELHI
- NORTH EAST DELHI
- NORTH WEST DELHI
- Odisha
- PALWAL
- PANIPAT
- political
- public ki kalam se
- Punjab
- RACING
- RAJASTHAN
- Religious
- REWARI
- ROHTAK
- Rubaroo
- SECTIONS
- SHAHDARA
- SHAMLI MUZAFFR NAGAR
- Shimla
- SHOWS
- SONEPAT
- SOUTH DELHI
- SOUTH EAST DELHI
- SOUTH WEST DELHI
- Special
- SPORTS
- STYLE GUIDE
- TECH
- TENNIS
- TRENDING
More